Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Concorde Enviro Systems ने बड़े निवेशकों से जुटाए 150 करोड़ रुपये

December 19, 2024

Concorde Enviro Systems ने बड़े निवेशकों से जुटाए 150 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: पर्यावरण इंजीनियरिंग समाधान प्रदाता कंपनी कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 150 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर जारी परिपत्र के अनुसार, कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स ने 18 कोषों को 701 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 21.41 लाख शेयर आवंटित किए हैं जो मूल्य दायरे का ऊपरी छोर है।

इस तरह कुल लेनदेन का आकार 150.09 करोड़ रुपये बैठता है। कंपनी का 500 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 दिसंबर को खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 665-701 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

प्रस्तावित आईपीओ 175 करोड़ रुपये के नए शेयर और 325.33 करोड़ रुपये के 46.41 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।  कंपनी नए निर्गम से हासिल राशि का इस्तेमाल कॉनकॉर्ड एनवायरो एफजेडई (सीईएफ) में जल उपचार प्रणालियों के लिए एक नई ‘असेंबली’ इकाई स्थापित करने के साथ-साथ इसकी कार्यशील पूंजी आवशय़कता को पूरा करने के लिए करेगी।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें