Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mankind Pharma के IPO के लिए मूल्य दायरा 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर

April 19, 2023

Mankind Pharma के IPO के लिए मूल्य दायरा 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर

नई दिल्ली: दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने अपने 4,326 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी का तीन दिन का आईपीओ 25 अप्रैल को खुलकर 27 अप्रैल को बंद होगा। एंकर निवेशक 24 अप्रैल को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। कंपनी का 4,00,58,844 शेयरों का आईपीओ पूर्ण रूप से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। आईपीओ के तहत कंपनी के प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक शेयरों की पेशकश करेंगे। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी 4,326 करोड़ रुपये जुटा पाएगी। निर्गम का आधा हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों, 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों तथा 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है। कंपनी के शेयर नौ मई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें : भारत में शुरू हुई Mini Cooper S GP Inspired Edition की बुकिंग, मात्र इतने पैसे देकर करें बुक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें