Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

April 25, 2024

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू सूचकांकों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 296.79 अंक गिरकर 73,556.15 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 97.15 अंक फिसलकर 22,305.25 अंक पर रहा। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने आईटी मानदंडों का बार-बार अनुपालन न करने पर कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर तत्काल रोक लगाने के बाद सेंसेक्स में सूचीबद्ध उसके शेयर में 12 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को भी नुकसान हुआ। एक्सिस बैंक, सन फार्मा, नेस्ले और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर फायदे में रहे। शियाई बाजारों में जापान का निक्की225 तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मुख्यत: मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत चढक़र 88.04 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,511.74 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें