Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की मुनाफावसूली इसकी प्रमुख वजह रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 171 अंक की गिरावट के साथ 84,743.04 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.7 अंक फिसलकर 25,891.70 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,784.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

Exit mobile version