Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

July 12, 2024

Share Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई : घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.11 अंक चढक़र 80,123.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 82.1 अंक की बढ़त के साथ 24,398.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

इंफोसिस, एक्सिस बैंक, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, बजाज फाइनेंस, टेक मंहिद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी फायदे में रहे। मारुति, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,137.01 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें