Business News: कीमती धातुओं के बाजार में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों ही मजबूत रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार सुबह 10:28 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र के मुकाबले 1.01 फीसदी चढ़कर 1,38,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
इसी तरह मार्च डिलीवरी की चांदी भी तेज रही। चांदी का भाव 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 2,15,903 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?
भारत में सोना पारंपरिक रूप से सुरक्षित और दीर्घकालिक निवेश माना जाता है। इसकी कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं, जिनमें वैश्विक अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल तनाव, घरेलू आर्थिक हालात और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की चाल शामिल है।
ये भी पढ़ें: आज से लगातार 5 दिन ‘बैंक’ रहेंगे बंद, निपटा लें सभी जरूरी काम
महानगरों में आज का हाजिर सोना भाव
goodreturns के आंकड़ों के मुताबिक 23 दिसंबर 2025 को देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव इस प्रकार रहे-

दिल्ली
24 कैरेट: ₹13,870 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹12,715 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹10,406 प्रति ग्राम
मुंबई
24 कैरेट: ₹13,855 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹12,700 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹10,391 प्रति ग्राम
कोलकाता
24 कैरेट: ₹13,855 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹12,700 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹10,391 प्रति ग्राम
चेन्नई
24 कैरेट: ₹13,931 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹12,770 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹10,650 प्रति ग्राम
बेंगलुरु
24 कैरेट: ₹13,855 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹12,700 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹10,391 प्रति ग्राम
वैश्विक बाजार में सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड
tradingeconomics के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मंगलवार को 4,480 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं, जो इस साल का 50वां रिकॉर्ड स्तर है। इस तेजी के पीछे अमेरिका में नरम मौद्रिक नीति की संभावनाएं और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव अहम वजह माने जा रहे हैं।
महंगाई के दबाव में कमी और श्रम बाजार में सुस्ती के संकेतों के बीच निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले साल ब्याज दरों में दो बार 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। यही कारण है कि सोना एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। गौरतलब है कि ठीक एक साल पहले वैश्विक बाजार में सोने का भाव करीब 2,607 डॉलर प्रति औंस था, जो अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...