Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price: सोने और चांदी के भाव में गिरावट, जानें 24, 22 और 18 कैरेट का नया रेट

March 13, 2026

Gold-Silver Price: सोने और चांदी के भाव में गिरावट, जानें 24, 22 और 18 कैरेट का नया रेट

Gold-Silver Prices: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच भारत में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। लगातार बढ़त के बाद सोने की तेजी अब थोड़ी धीमी पड़ गई है। इसी के साथ चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। यदि आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज के ताजा रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 13 मार्च की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,62,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में भी सोने के दामों में गिरावट देखी गई। यहां 24 कैरेट सोना 1,62,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।

सोने के आज का भाव:

24 कैरेट: 1,62,360 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट: 1,21,770 रुपये प्रति 10 ग्राम

गिरावट के पीछे कारण

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की कीमतों में कमी के पीछे कई कारण हैं। डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव पड़ा है। इसके अलावा महंगाई की चिंता ने निवेशकों की रणनीतियों को प्रभावित किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगभग 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले स्तर से थोड़ा कम है।

वैश्विक तनाव बढ़ा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच की तनावपूर्ण स्थिति ने ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है और वैश्विक सप्लाई पर चिंता बढ़ी है। स्थिति और गंभीर तब हुई जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, बंद हो गया। इस मार्ग से विश्व की लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस की आपूर्ति होती है।

ये भी पढ़ें:

चांदी के भाव भी नीचे

सोने की तरह चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। 13 मार्च की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी लगभग 86.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें