Site icon Dainik Savera Times

PhonePe इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी, अब विदेशी यात्री भी UPI से कर सकेंगे व्यवसायिक भुगतान

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) को विस्तार देने की दिशा में नया कदम उठाते हुए अब भारत आने वाले सभी विदेशी यात्रियों को उनके प्रवास के दौरान यूपीआई के माध्यम से व्यवसायिक भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराने की आज घोषणा की। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बुधवार को समाप्त हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद घोषणा करते हुए कहा कि यूपीआई देश में खुदरा इलेक्ट्रॉनिक भुगतानों के लिए एक सर्वव्यापी भुगतान साधन बन गया है। अभी हाल ही में इसका विस्तार करते हुए एनआरआई या एनआरओ खातों से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल नंबर वाले प्रवासी भारतीयों को यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब भारत आने वाले सभी यात्रियों को देश में रहने के दौरान यूपीआई से व्यवसायिक भुगतान करने की अनुमति दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: Weather News: 4 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Exit mobile version