Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

वायरलैस आप्रेटिंग लाइसैंस को सरकार ने किया खत्म,नियामकीय ‘sandbox’ लेकर आई

March 12, 2024

वायरलैस आप्रेटिंग लाइसैंस को सरकार ने किया खत्म,नियामकीय ‘sandbox’ लेकर आई

 

नई दिल्ली: केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने वायरलैस आप्रेटिंग को खत्म कर दिया है और उत्पाद परीक्षण के त्वरित और ऑनलाइन अनुमोदन के लिए एक नियामकीय सैंडबॉक्स शुरू किया है। दूरसंचार क्षेत्र के कार्यक्रम ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2024’ के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि,

वायरलैस आप्रेटिंग लाइसैंस को कुछ महीने पहले ही समाप्त कर दिया गया था लेकिन अब इसे औपचारिक रूप दिया जा रहा है। वैष्णव ने कहा, वायरलैस उपकरणों के संचालन के लिए पहले वायरलैस आप्रेटिंग लाइसैंस लेना पड़ता था, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। कुछ महीनों से यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है और हम आज इसे औपचारिक रूप दे रहे हैं। मंत्री ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक नियामकीय सैंडबॉक्स पेश किया।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें