Site icon Dainik Savera Times

भारत सरकार ने बंगलादेश, मॉरीशस, बहरीन, भूटान को प्याज निर्यात की दी अनुमति

 

नई दिल्ली: सरकार ने व्यापारियों को 31 मार्च तक बंगलादेश, मॉरीशस, बहरीन और भूटान को 54,760 टन प्याज निर्यात करने की अनुमति दे दी। उपभेक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, ‘हमने तत्काल प्रभाव से बंगलादेश को 50,000 टन, मॉरीशस को 1,200 टन, बहरीन को 3,000 टन और भूटान को 560 टन प्याज के निर्यात की अनुमति दी है।’

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को 31 मार्च तक इतनी मात्रा का निर्यात करने की अनुमति है। इसके तौर-तरीकों पर काम जारी है। सिंह ने कहा कि यह निर्णय विदेश मंत्रालय की सिफारिश के बाद लिया गया है। घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और मूल्यवृद्धि को रोकने के लिए सरकार ने 8 दिसंबर, 2023 को प्याज के निर्यात पर 31 मार्च तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

Exit mobile version