Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश के शीर्ष छह शहरों में सकल कार्यालय स्थल की मांग 14% बढ़ी : Colliers

December 24, 2024

देश के शीर्ष छह शहरों में सकल कार्यालय स्थल की मांग 14% बढ़ी : Colliers

नई दिल्ली: देश में इस साल कार्यालय स्थल की पट्टा मांग मजबूत रही और छह प्रमुख शहरों में यह 14 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 6.64 करोड़ वर्ग फुट हो गई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कोलियर्स इंडिया के अनुसार, 2023 कैलेंडर वर्ष में ‘ग्रेड ए’ कार्यालय स्थलों की मांग 5.82 करोड़ वर्ग फुट थी।

रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने भारत के छह प्रमुख कार्यालय बाजारों के आंकड़े मंगलवार को जारी किए। बेंगलुरु में कार्यालय स्थलों को पट्टे पर लेने की मांग 2024 में रिकॉर्ड 2.17 करोड़ वर्ग फुट रही जो कैलेंडर वर्ष 2023 की 1.5.6 करोड़ वर्ग फुट से 39 प्रतिशत अधिक है। हैदराबाद में कार्यालयों की सकल मांग सालाना आधार पर 56 प्रतिशत बढक़र 1.25 करोड़ वर्ग फुट, मुंबई में मांग 43 प्रतिशत बढक़र एक करोड़ लाख वर्ग फुट जबकि पुणो में चार प्रतिशत बढक़र 57 लाख वर्ग फुट हो गई।

हालांकि, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और चेन्नई में मांग में गिरावट आई। चेन्नई में कार्यालय स्थल की मांग 35 प्रतिशत घटकर 68 लाख वर्ग फुट हो गई। दिल्ली-एनसीआर में यह 16 प्रतिशत घटकर 97 लाख वर्ग फुट रही। इस मांग को बनाए रखने में मुख्य रूप से प्रौद्योगिकी कंपनियों और इंजीनियरिंग तथा विनिर्माण कंपनियों के अलावा वित्तीय सेवा प्रदाताओं की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें