Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pidilite पर जीएसटी विभाग ने लगाया 2.64 लाख रुपए का जुर्माना

September 10, 2023

Pidilite पर जीएसटी विभाग ने लगाया 2.64 लाख रुपए का जुर्माना

 

नई दिल्ली : पिडीलाइट इंडस्ट्रीज पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने 2.64 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। चिपकाने वाले, वाटरप्रूफिंग समाधान और निर्माण रसायन बनाने वाली कंपनी ने बताया कि उसे अपीलीय स्तर पर अपने पक्ष में फैसला आने की उम्मीद है। पिडीलाइट इंडस्ट्रीज ने बताया कि उसके आकलन के आधार पर संबंधित कानून और बाहरी वकील की कानूनी सलाह, जुर्माने को अपीलीय स्तर पर चुनौती देने के बाद उसे ‘उचित रूप से अनुकूल परिणाम की उम्मीद’ है।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें