Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा की खापों ने कुश्ती चयन विवाद से बनाई दूरी

September 10, 2023

हरियाणा की खापों ने कुश्ती चयन विवाद से बनाई दूरी

नई दिल्ली: हरियाणा की खापों ने आगामी एशियाई खेलों के लिए पहलवानों के चयन विवाद से खुद को अलग करते हुए शनिवार को कहा कि इस विवादास्पद मामले पर केवल राष्ट्रीय महासंघ ही फैसला कर सकता है। यह निर्णय हरियाणा के जींद जिले में आयोजित एक खाप पंचायत के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता कंडेला गांव के ओम प्रकाश ने की।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में ओलंपिक चैम्पियन पहलवान बजरंग पूनिया (पुरुष, 65 किग्रा) और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट (महिला 53 किग्रा) को चयन छूट दिए जाने के बाद विवाद हो गया था और इससे नाराज पहलवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने एशियाई खेलों के ट्रायल का बहिष्कार करने की धमकी दी थी।

इसके बाद हालांकि विनेश ने सर्जरी के कारण एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है। बजरंग ने कहा था कि वह खाप पंचायतों के फैसले को मानेंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद खापों ने बजरंग, विनेश और साक्षी मलिक का समर्थन किया था।

ओम प्रकाश ने कहा, ‘‘आज की पंचायत केवल खिलाड़ियों के लिए थी। एशियाई खेलों के लिए पहलवानों के चयन के मुद्दे पर पंचायत का मानना है कि यह खापों के लिए निर्णय लेने का मामला नहीं है, और इस मुद्दे पर महासंघ को फैसला करना होगा। उन्होंने कहा, इस मामले पर केवाल पहलवानों का महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ही निर्णय ले सकता है, खाप नहीं। आज ज्यादातर खापें जींद जिले से थीं। हम इसे महासंघ पर छोड़ते हैं, और इस मामले में खाप का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें