Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hero Future Energies ने कर्नाटक में 29 मेगावाट की सौर परियोजना की शुरू

December 27, 2024

Hero Future Energies ने कर्नाटक में 29 मेगावाट की सौर परियोजना की शुरू

नई दिल्ली: हीरो फ्यूचर एनर्जीज (एचएफई) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में 29 मेगावाट की सौर परियोजना शुरू की है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सौर परियोजना से सालाना 3.3 करोड़ यूनिट हरित ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है। इससे कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सजर्न में 31,624 टन की कमी आएगी।

कंपनी ने कहा कि यह ‘खुली पहुंच’ व्यवस्था वाली परियोजना वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीएंडआई) क्षेत्र की बिजली जरूरतों को पूरा करेगी। खुली पहुंच व्यवस्था के तहत बड़े बिजली उपभोक्ता स्थानीय वितरण कंपनी के बजाए अपनी रूचि के आपूíतकर्ता से बिजली खरीदने को स्वतंत्र होते हैं।

हीरो फ्यूचर एनर्जीज के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीवत्सन अय्यर ने कहा, ह्लयह परियोजना एक और मील का पत्थर है जो कर्नाटक में हमारे कदमों का विस्तार करती है और औद्योगिक कार्बन उत्सजर्न घटाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रर्दिशत करती है।

इसके माध्यम से, हमारा उद्देशय़ व्यवसायों और समुदायों को सशक्त बनाना है, और अपने वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों के लिए उनके शुद्ध रूप से शून्य उत्सजर्न की यात्र में एक साझेदार के रूप में कार्य करना है।

एचएफई ने हाल ही में कर्नाटक सरकार के साथ राज्यभर में अक्षय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं में निवेश के लिए 11,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञपन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। हीरो समूह की अक्षय ऊर्जा इकाई एचएफई को अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) और केकेआर जैसे प्रमुख वैश्विक निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें