Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में आई बढ़त, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

December 15, 2023

शुरुआती कारोबार में आई बढ़त, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह ने भी शेयरों में तेजी को बढ़ावा दिया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 339.36 अंक उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 70,853.56 पर पहुंच गया। निफ्टी 115.45 अंक चढक़र 21,298.15 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, सन फार्मा, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे। नेस्ले, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,570.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें