Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

February 23, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 99.44 अंक या 0.14 प्रतिशत चढक़र 73,257.68 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 18.30 अंक या 0.08 प्रतिशत बढक़र 22,235.75 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 18 कंपनियों के शेयर और निफ्टी में सूचीबद्ध 32 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,410.05 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को कारोबार के अंत में 535.15 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढक़र 73,158.24 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,256.39 अंक का ऊपरी स्तर भी छुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 162.40 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढक़र 22,217.45 अंक पर पहुंच गया। यह निफ्टी का अबतक का उच्चतम बंद स्तर था। कारोबार के दौरान सूचकांक ने 22,252.50 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर को भी छुआ था।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें