Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

2047 तक विकसित देश बनने के लिए भारत को 8-9 प्रतिशत वृद्धि की जरूरत: डेलॉयट

September 8, 2023

2047 तक विकसित देश बनने के लिए भारत को 8-9 प्रतिशत वृद्धि की जरूरत: डेलॉयट

नयी दिल्ली: भारत को 2047 तक विकसित देश बनने के लिए अगले 20 वर्षों तक 8-9 प्रतिशत की दर से बढऩे की जरूरत है। डेलॉयट दक्षिण एशिया के सीईओ रोमल शेट्टी ने यह बात कही। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया है। शेट्टी ने कहा कि भारत को चीन प्लस वन रणनीति से फायदा मिल सकता है, क्योंकि कोई दूसरा देश इस तरह के परिचालन के पैमाने और आकार की पेशकश नहीं कर सकता, जैसा यहां उपलब्ध है। अंतरिक्ष क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में पहले ही 200 स्टार्टअप हैं और यहां 2040 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आ सकता है।

शेट्टी ने पीटीआई-भाषा को बताया, हमें एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए कम से कम 2047 तक 8-9 प्रतिशत की दर से बढऩे की जरूरत है.. मध्यम आय स्तर से आगे बढऩा होगा.. इस गति से वृद्धि आसान नहीं है। दुनिया में बहुत कम देश ऐसे हैं, जो सालाना 8-9 प्रतिशत की गति से बढऩे में सक्षम हैं। मोदी ने हाल ही में पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत निकट भविष्य में शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा। उन्होंने कहा था, मुझे यकीन है कि 2047 तक हमारा देश विकसित देशों में होगा। हमारी अर्थव्यवस्था और भी अधिक समावेशी होगी। भारत इस समय अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

ये भी पढ़ें : CSK vs MI, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें