Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Bank Jobs: बैंक में नौकरी पाने का मौका! इंडियन बैंक ने निकाली 1500 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

November 19, 2026

Indian Bank Jobs: बैंक में नौकरी पाने का मौका! इंडियन बैंक ने निकाली 1500 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

Indian Bank Jobs: बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि इंडियन बैंक ने 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार को बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है। ऐसे में जो युवा बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें…

1500 पदों पर होगी भर्ती

इंडियन बैंक इस भर्ती के जरिए देशभर में 1500 अप्रेंटिस पदों को भरेगा। ये पद देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निकाले गए हैं।

अलग-अलग राज्यों में पदों की संख्या इस प्रकार है-

– उत्तर प्रदेश – 285 पद
– तमिलनाडु – 270 पद
– पश्चिम बंगाल – 145 पद
– आंध्र प्रदेश – 85 पद
– बिहार – 80 पद
– महाराष्ट्र – 70 पद
– मध्य प्रदेश – 65 पद
– झारखंड – 60 पद

इसके अलावा दूसरे राज्यों में भी पद रखे गए हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इंडियन बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 25 नवंबर है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गिनती 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

कितनी पढ़ाई होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। उम्मीदवार किसी भी विषय से ग्रेजुएशन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन की डिग्री 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच पूरी होनी चाहिए। साथ ही रिजल्ट 1 नवंबर 2026 तक आ जाना चाहिए।

हर महीने कितने रुपये मिलेंगे?

इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें हर महीने पैसे भी मिलेंगे।

– मेट्रो और शहरी इलाकों में ट्रेनिंग करने वालों को 15,000 रुपये हर महीने मिलेंगे।
– ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में ट्रेनिंग करने वालों को 12,300 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।

इंडियन बैंक भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले NATS 2.0 पोर्टल पर जाएं।
2. यहां अपनी प्रोफाइल पूरी करें और NATS एनरोलमेंट आईडी प्राप्त करें।
3. अब इंडियन बैंक की वेबसाइट www.indianbank.bank.in खोलें।
4. वेबसाइट पर करियर सेक्शन में जाएं।
5. यहां ‘Engagement of Apprentices in Indian Bank 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
6. नए रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी जानकारी भरें।
7. अब फॉर्म में अपनी पढ़ाई और दूसरी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
8. अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
9. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा करें।
10. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें