Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

IREDA का ऋण वितरण तीसरी तिमाही में 41% बढक़र 17,236 करोड़ रुपये पर पहुंचे

January 1, 2025

IREDA का ऋण वितरण तीसरी तिमाही में 41% बढक़र 17,236 करोड़ रुपये पर पहुंचे

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) का ऋण वितरण दिसंबर तिमाही में 41 प्रतिशत बढक़र 17,236 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के मंगलवार देर शाम जारी बयान के अनुसार, अद्यतन आंकड़ों के अनुसार इरेडा ने तीसरी तिमाही (सितंबर-दिसंबर) में 31,087 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 13,558 करोड़ रुपये की तुलना में सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

बयान में कहा गया, ऋण वितरण में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई जो पिछले साल की समान तिमाही के 12,220 करोड़ रुपये से 41 प्रतिशत बढक़र 17,236 करोड़ रुपये हो गई। बकाया ऋण पुस्तिका में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 31 दिसंबर 2024 तक 69,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जबकि पिछले साल यह 50,580 करोड़ रुपये थी।

इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने बयान में कहा,‘इरेडा का उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बदलाव को आगे बढ़ाने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’ उन्होंने कहा,ऋण स्वीकृतियों में 129 प्रतिशत की वृद्धि हमारी क्षमताओं में हितधारकों के बढ़ते विश्वास तथा हरित ऊर्जा परियोजनाओं के समर्थन में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

ये भी देखें : Michael Advance Booking: फिल्म माइकल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुकिंग ने बनाए नए रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें