Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी में विकास के रोड मैप का खाका पेश करेगी जेके सीमेंट

February 13, 2024

यूपी में विकास के रोड मैप का खाका पेश करेगी जेके सीमेंट

लखनऊ: लखनऊ में 19 फरवरी से शुरु होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 (जीबीसी) में जेके सीमेंट लिमिटेड उत्तर प्रदेश में विकास के दीर्घकालिक रोडमैप का खाका पेश करेगी। अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश के समेकित विकास का खाका खींच रही योगी सरकार निवेश, औद्योगिक परिवेश में विस्तार और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है। 19 से 21 फरवरी के मध्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 (जीबीसी) का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपए के प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से एक वर्ष की अवधि के भीतर ही 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा। ऐसे में, जीबीसी के जरिए प्रदेश में 33.50 लाख रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।

ये भी पढ़ें:  IPL 2026: मोहसिन खान ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर वन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें