Site icon Dainik Savera Times

Larsen & Toubro को West Asia में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिले

नयी दिल्ली: निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने बुधवार को बताया कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में उसे 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिले हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे जो ठेके मिले हैं उनमें विभिन्न नई अपतटीय सुविधाओं के लिएइंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और स्थापना के साथ-साथ मौजूदा प्रतिष्ठानों के साथ एकीकरण शामिल है। इसमें बताया गया कि कंपनी को पश्चिम एशिया के एक प्रतिष्ठित ग्राहक से हाइड्रोकार्बन कारोबार के लिए बड़े ठेके मिले हैं। एलएंडटी में पूर्णकालिक निदेशक एवं वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष सुब्रमण्यम सरमा ने कहा, ‘‘इन ठेकों का फिर से मिलना ग्राहक की संतुष्टि दिखाता है।’’

ये भी पढ़ें: Haryana News : 3 सरपंच, 1 पंच के लिए उपचुनाव 10 को

Exit mobile version