Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mankind Pharma के IPO को दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान

April 28, 2023

Mankind Pharma के IPO को दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान

नयी दिल्ली: फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बुधवार को 87 प्रतिशत अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 2.80 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 2,45,19,352 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 1.86 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 1.02 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 25 प्रतिशत अभिदान मिला है।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों और अन्य मौजूदा शेयरधारकों की 4,00,58,844 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस पर है इसलिए कंपनी को निर्गम से कोई शुद्ध आय प्राप्त नहीं होगी। आईपीओ से प्राप्त राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मैनकाइंड को आईपीओ से 4,326 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान है। कंपनी के शेयर नौ मई, 2023 को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें : राजस्थान: 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री महेश जोशी को किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें