Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में बाजार गिरावट से उबरा, जानिए Sensex और Nifty के हाल

March 20, 2024

शुरुआती कारोबार में बाजार गिरावट से उबरा, जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले सत्र की गिरावट से उबरते नजर आए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.36 अंक बढक़र 72,249.41 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 74.25 अंक चढक़र 21,891.70 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और विप्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील,हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,421.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत गिरकर 87.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को सेंसेक्स 736.37 अंक गिरकर 72,012.05 अंक और निफ्टी 238.25 अंक फिसलकर 21,817.45 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें