Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब Whatsapp पर सिर्फ Hi लिखकर Metro का टिकट करें बुक, जानें पूरा प्रोसेस

October 22, 2023

अब Whatsapp पर सिर्फ Hi लिखकर Metro का टिकट करें बुक, जानें पूरा प्रोसेस

आज कल सभी को रोजाना ट्रेवेल करना ही पड़ता है और ऐसे में बहुत से लोग मेट्रो में अपना सफर प्लान करते होंगे। हम आज उन लोगों के लिए एक गुड़ न्यूज़ लेकर आए हैं दरअसल, अब आप Whatsapp की मदद से दिल्‍ली मेट्रो का टिकट बुक कर सकते हैं। बता दें के DMRC ने वॉट्सऐप बेस्‍ड टिकट सिस्‍टम का विस्‍तार किया है। अब वॉट्सऐप पर सिर्फ Hi लिखकर मेट्रो का टिकट बुक किया जा सकता है। इस सुविधा का फायदे सबसे अधिक दिल्ली में रहने वालो को होगा। इस से टिकट बुक करना मिनटों का काम है। इसी के साथ चलिए आपको बताते हैं Whatsapp पर Delhi Metro का टिकट कैसे बुक करवा सकते हैं –

स्‍टेप्‍स फॉलो करें:-
-अपने फोन में 9650855800 मोबाइल नंबर को सेव कर लें। यह DMRC का वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट है।

-सेव करने के बाद आपको वॉट्सऐप कॉन्‍टैक्‍ट्स में नंबर दिखाई देने लगेगा। इस पर चैट शुरू करें और लिखें Hi.

-आपको वॉट्सऐप की तरफ से रिप्‍लाई आएगा। रिप्‍लाई के साथ ही भाषा का चुनाव करना होगा। हिंदी और इंग्लिश में से किसी को चुनें और टिकट खरीदने के लिए आगे बढ़ें।

-भाषा का चुनाव करते ही आपको 2 विकल्‍प मिलेंगे। 1. Buy Ticket. 2. Last Journey Details. 3. Retrieve Ticket.

-Buy Ticket यानी टिकट खरीदने के लिए टैप करें।

-एक नए मैसेज के साथ आपको Click Here का विकल्‍प मिलेगा। जिस पर टैप करते ही वॉट्सऐप पर नया पेज खुल जाएगा।

-वहां अपना रूट सिलेक्‍ट करें। जितने टिकट खरीदना चाहते हैं, उन्‍हें ऐड करें और आगे बढ़ें।
आपके वॉट्सऐप चैट पर ऑर्डर जनरेट हो जाएगा। अगले 5 मिनट में आपको टिकटों के लिए पेमेंट करना होगा।

-पेमेंट करते समय Pay With UPI ऑप्‍शन को चुनें, क्‍योंकि इस पर कोई पेमेंट चार्ज नहीं देना होगा। अगर आप डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 0.40% चार्ज देना होगा। क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1.10% एक्‍स्‍ट्रा चार्ज देना होगा।

-पेमेंट पूरा होते ही वॉट्सऐप चैट में क्‍यूआर कोड टिकट मिल जाएगा। मेट्रो स्‍टेशनों पर लगे एएफसी गेटों पर उसे स्‍कैन करके आप यात्रा कर पाएंगे। ध्‍यान रहे कि एक बार में मैक्सिमम 6 टिकट खरीदे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें