Site icon Dainik Savera Times

सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता से तेल कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 3% चढ़ा

Oil prices surge due to supply concerns

Oil prices surge due to supply concerns

आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते कच्चे तेल में तेजी जारी है और मंगलवार को कीमतों में करीब 3 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 2.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.03 डॉलर प्रति औंस और डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.03 डॉलर प्रति औंस पर था।

कच्चे तेल में तेजी की वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद होना है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, फारस की खाड़ी में एक संकरा रास्ता है, जिससे दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है। इस कारण वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग बना हुआ है, और इसमें किसी भी प्रकार की रुकावट से बाजारों को गंभीर जोखिम हो सकता है।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/youtube-silver-button/

अमेरिका, इजरायल से युद्ध के चलते ईरान से इसे बंद कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया की कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

इस कारण बीते एक महीने में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है।

भारत भी ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों की आवाजाही शुरू करने के लिए लगातार बातचीत कर रहा है। इसके चलते ईरान ने दो एलपीजी लदे भारती ध्वज वाले जहाज शिवालिक और नंदा देवी को इजाजत दे दी है।

इन दोनों जहाजों में से शिवालिक गुजरात के मुद्रा पोर्ट पर सोमवार को डॉक कर चुका है। वहीं, एक अन्य जहाज नंदा देवी मंगलवार को गुजरात के कांडला पोर्ट पर डॉक करेग। इससे देश की एलपीजी आपूर्ति को बूस्ट मिलेगा।

इससे अलावा, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ करीब 80,000 टन से अधिक कच्चा तेल लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। यह इस हफ्ते भारत आ जाएगा। इससे देश में कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ेगी।

विश्लेषकों के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र से कच्चे तेल के आयात पर अत्यधिक निर्भरता के कारण भारत सहित एशियाई अर्थव्यवस्थाएं विशेष रूप से संवेदनशील बनी हुई हैं।

Exit mobile version