Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में हुआ महंगा, जानें इनके लेटेस्ट रेट

October 9, 2024

Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में हुआ महंगा, जानें इनके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: देश भर में आज के पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट कीमतें जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। ऐसे ही तेल कंपनियों ने 9 अक्टूबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

बता दें कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। जिसके मुताबिक, जिसके मुताबिक, बिहार, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। वहीं, कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल सस्ता भी हुआ है। इसके अलावा कई ऐसे राज्य हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। यहां पेट्रोल का दाम 48 पैसे बढ़कर 107.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे बढ़कर 94.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़कर 104.19 रुपये और डीजल 29 पैसे बढ़कर 90.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, तामिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

 

ये भी पढ़ें:

इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें