Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल और डीजल के रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

May 6, 2024

पेट्रोल और डीजल के रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके आज के दाम

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। 5 मई यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप अगर कही बाहर जा रहे है तो पहले एक बार आज की कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के भाव बढ़े हैं है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है।

आज बिहार में पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद यहां पेट्रोल 107.30 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल का भाव 12 पैसे बढ़कर 94.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी और तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। बता दें कि गोवा, झारखंड, केरल, मणिपुर, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल कीमतों में कमी आई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें