Site icon Dainik Savera Times

Public Wi-Fi इस्तेमाल करते समय रहें अलर्ट, छोटी गलती से हो सकता है ये बड़ा नुकसान

Public WiFi risk

Public WiFi risk

Public WiFi Risk: आजकल फ्री इंटरनेट की सुविधा लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन गई है। रेलवे स्टेशन, कैफे, एयरपोर्ट, होटल और शॉपिंग मॉल जैसी जगहों पर मिलने वाला Public Wi-Fi लोगों का काम आसान जरूर बनाता है, लेकिन यह सुविधा कई बार परेशानी की वजह भी बन सकती है। खासकर ट्रैवलिंग के दौरान लोग जल्दी इंटरनेट एक्सेस पाने के लिए किसी भी पब्लिक नेटवर्क से कनेक्ट हो जाते हैं, बिना उसकी सुरक्षा जांचे। यही लापरवाही साइबर अपराधियों को मौका दे सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि असुरक्षित Wi-Fi नेटवर्क के जरिए हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और पासवर्ड तक चुरा सकते हैं। ऐसे में Public Wi-Fi इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स से रहें दूर

पब्लिक नेटवर्क पर बैंकिंग ऐप्स या ऑनलाइन पेमेंट करना सुरक्षित नहीं माना जाता हैं। कमजोर सिक्योरिटी वाले नेटवर्क पर साइबर अपराधी आपकी जानकारी को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इससे बैंक खाते से पैसे चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पैसों से जुड़े काम केवल सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन पर ही करें।

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन शॉपिंग भी बन सकती है खतरा

अगर आप फ्री Wi-Fi पर ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तो आपके डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी लीक हो सकती है। कई बार हैकर्स ऐसे नेटवर्क पर नजर रखते हैं और पेमेंट डिटेल्स चुराने की कोशिश करते हैं।

VPN के बिना इंटरनेट चलाना सही नहीं

Public Wi-Fi का इस्तेमाल करते समय VPN का उपयोग करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। यह आपके डेटा को एन्क्रिप्ट करके प्राइवेसी बनाए रखने में मदद करता है। बिना VPN के इंटरनेट इस्तेमाल करने पर आपकी ऑनलाइन गतिविधियां ट्रैक की जा सकती हैं।

सोशल मीडिया और ईमेल लॉग-इन में बरतें सावधानी

पब्लिक नेटवर्क पर ईमेल, सोशल मीडिया या किसी भी जरूरी अकाउंट में लॉग-इन करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर नेटवर्क सुरक्षित नहीं है तो हैकर्स आपकी लॉग-इन डिटेल्स तक पहुंच बना सकते हैं। इसलिए ऐसी जगहों पर निजी अकाउंट एक्सेस करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

डिवाइस में सिक्योरिटी सिस्टम होना जरूरी

अगर आपके फोन या लैपटॉप में एंटीवायरस, फायरवॉल या अन्य सुरक्षा फीचर्स नहीं हैं, तो पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करना और भी खतरनाक हो सकता है। मजबूत सुरक्षा सॉफ्टवेयर आपके डिवाइस को साइबर हमलों से बचाने में मदद करते हैं।

समझदारी से करें इंटरनेट का इस्तेमाल

Public Wi-Fi सुविधाजनक जरूर है, लेकिन इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ करना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सतर्कता आपकी निजी जानकारी और मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।

Exit mobile version