Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

PVR Inox ने मीडिया कारोबार का पुनर्गठन किया, शालू सभरवाल करेंगी नेतृत्व

December 23, 2024

PVR Inox ने मीडिया कारोबार का पुनर्गठन किया, शालू सभरवाल करेंगी नेतृत्व

नई दिल्ली: पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने सोमवार को अपने 600 करोड़ रुपये के मीडिया कारोबार के पुनर्गठन की घोषणा की। इसके तहत मुख्य बिक्री अधिकारी शालू सभरवाल देश भर में बाजार संपर्क को मजबूत करने और वृद्धि को बढ़ावा देने की पहल का नेतृत्व करेंगी। पीवीआर आईनॉक्स ने बयान में कहा कि सभरवाल उद्योग विशेषज्ञों की एक टीम का लाभ उठाकर मीडिया कारोबार को मजबूत करने के लिए रणनीतिक बदलाव का नेतृत्व करेंगी।

वह पूरे भारत में व्यापार विकास की जिम्मेदारी संभालेंगी। पीवीआर आईनॉक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)-राजस्व और परिचालन गौतम दत्ता ने कहा, ‘‘उनका (शालू सभरवाल का) व्यापक अनुभव और रणनीतिक नजरिया इस परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए उन्हें आदर्श बनाता है। उद्योग विशेषज्ञों को लाकर, डेटा संचालित निर्णय लेने और प्रायोजन अवसरों जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके, हम पीवीआर आईनॉक्स को मीडिया कारोबार में एक प्रमुख ताकत के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें