Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Realme ने इतने कम दाम में लॉन्च किया अपना पहला IP69 का स्मार्टफोन

December 21, 2024

Realme ने इतने कम दाम में लॉन्च किया अपना पहला IP69 का स्मार्टफोन

शिमला : भारतीय युवाओं के सबसे लोकिप्रय स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने आज रियलमी 14एक्स 5जी पेश किया। यह इसके स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में अत्याधुनिक स्मार्टफोन है। रियलमी 14एक्स 5जी में सेगमेंट का पहला आईपी69 डस्ट एवं वॉटर रज़स्टिैंस और मिलिटरी ग्रेड शॉक रज़स्टिैंस दिया गया है जो 6000 एमएएच की शिक्तशाली बैटरी और 45 वॉट की चार्जिंग के साथ आता है।

इसमें सोनिकवेव वॉटर इजेक्शन और रेनवॉटर स्मार्ट टच जैसी विशेषताएं दी गई हैं।रियलमी ने इस स्मार्टफोन के साथ किफायती मूल्यों में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढाया है। रियलमी 14एक्स 5जी के लॉन्च के साथ यह ब्रांड मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में मुमिकन का दायरा बढा रहा है।

रियलमी प्रवक्ता ने कहा,हम रियलमी 14एक्स 5जी लॉन्च करके उत्साहित हैं। उद्योग की अग्रणी आईपी 69 रेटिंग 15000 रु पये के मूल्य वर्ग में पेश करके हम शिक्तशाली बैटरी और अनेक इनोवेटिव फीचर्स लेकर आए हैं जो रियलमी 14एक्स 5जी में यूज़र्स के लिए अतुलनीय अनुभव सुनिश्चित करते हैं।

रियलमी 14एक्स 5जी तीन आकर्षक रंगों क्रि स्टल ब्लैक,गोल्डन ग्लो और ज्वेल रेड में उपलब्ध होगा।इसका 6जीबी़128जीबी का वैरिएंट 14999 रु पये में तथा 8जीबी़128जीबी का वैरिएंट 15999 रु पये में रियलमी. कॉम, फ्लिपकार्ट और मेनलाईन चैनलों पर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें