Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार के शेयर बाजारों में तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

April 23, 2024

शुरुआती कारोबार के शेयर बाजारों में तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

नयी दिल्ली: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 411.27 अंक चढक़र 74,059.89 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 111.15 अंक बढक़र 22,447.55 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स में उल्लेखनीय बढ़त हुई। पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील और एक्सिस बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढक़र 87.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,915.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें