फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने खुद को वॉशरूम में किया लॉक
October 1, 2023
नई दिल्ली : मानसिक रूप से अक्षम एक यात्री को फ्लाइट में कथित तौर पर ‘दुर्व्यवहार’ करने और खुद को बाथरूम में ‘बंद’ करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। यह घटना हैदराबाद से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट में हुई। दोपहर करीब 3 बजे पटना उतरने पर चालक दल के सदस्यों की शिकायत के बाद उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। चालक दल ने अपनी शिकायत में कहा कि “उसने उड़ान में दुर्व्यवहार किया और खुद को जहाज पर शौचालय के अंदर भी बंद कर लिया।”
पटना एयरपोर्ट के SHO विनोद पीटर के मुताबिक फ्लाइट में अनुचित व्यवहार के लिए शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. SHO पीटर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”उड़ान में हंगामा करने, अनियंत्रित और अनुचित व्यवहार करने के लिए एयरलाइंस द्वारा उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।” उन्होंने कहा, ”इंडिगो स्टाफ की शिकायत पर हमने उसे हिरासत में लिया।” उन्होंने बताया कि जांच जारी है।
बड़ी खबरें पढ़ेंः NMC का खुलासा, ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी