Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.95 पर पहुंचा

March 19, 2024

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.95 पर पहुंचा

 

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 82.95 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.94 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 82.93 से 82.95 के सीमित दायरे में रहा। खबर लिखे जाने तक रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.95 पर कारोबार कर रहा था,

जो सोमवार के बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट को दर्शाता है। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढक़र 103.64 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,051.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें