Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर पहुंचा

January 1, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का समर्थन वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से प्रभावित हुआ, जिससे रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.18 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 83.19 प्रति डॉलर पर लुढक़ गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है। रुपया शुरुआती कारोबार में 83.15 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर भी पहुंचा।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.33 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,459.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर कराया जा रहा पुनर्मतदान, दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान हुई थी गड़बड़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें