Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रहा स्थिर, जानें आज के Latest Rates

June 14, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रहा स्थिर, जानें आज के Latest Rates

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थिर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.54 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.29 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.39 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,033 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें