Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढक़र 82.84 पर पहुंचा

March 18, 2024

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढक़र 82.84 पर पहुंचा

 

मुंबई: विदेशी कोषों की आवक के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढक़र 82.84 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के चलते शुरुआती कारोबार में रुपये की बढ़त सीमित रही। इस दौरान स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 82.83 से 82.84 के दायरे में रही।

रुपया शुक्रवार को 82.86 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 103.43 पर सपाट कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढक़र 85.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 848.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें