Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में रहा

March 12, 2024

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में रहा

 

मुंबई: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रतिभागी अमेरिका में फरवरी के मुद्रास्पीति के आंकड़ों और भारत में फरवरी के मुद्रास्फीति के आंकड़ों तथा जनवरी के आईआईपी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार, विदेशी कोषों की आवक और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी से निवेशकों की भावना मजबूत हुई।

दूसरी ओर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.74 पर खुला, और फिर मजबूती के साथ 82.72 पर पहुंच गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्ज की। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.75 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 104.80 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.36 प्रतिशत बढक़र 82.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,212.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें