Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर पर पहुंचा

October 24, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर पर पहुंचा

मुंबई : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में सुधार के संकेत से स्थानीय मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.06 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद एक पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 104.20 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,684.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में गोलीबारी करने वाले हमलावर पर ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज, इतनी हो सकती है सजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें