Samsung Galaxy S25 Ultra Discount: अगर आप प्रीमियम लुक और फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो सैमसंग का Galaxy S25 Ultra आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। अब यह फोन अमेज़न पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 12GB RAM लगी है। कैमरे की बात करें तो रियर में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो और 10MP 3x टेलीफोटो सेंसर हैं। फ्रंट कैमरा 12MP का है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।
ये भी पढ़ें :
अमेज़न पर डिस्काउंट
सामान्य रूप से यह फोन ₹1,29,999 में उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल डिस्काउंट के बाद इसे ₹1,07,750 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, कुछ बैंकों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है।
OnePlus 13 पर भी ऑफर
सिर्फ सैमसंग ही नहीं, OnePlus 13 पर भी छूट का फायदा उठाया जा सकता है। इसे हाल ही में भारत में ₹69,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब विजय सेल्स पर यह ₹60,990 में उपलब्ध है। फोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। ऐसे में अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह डिस्काउंट ऑफर आपके लिए बेहतरीन अवसर है।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...