Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samsung ने Galaxy S23 series के स्मार्टफोन से उठाया पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

February 8, 2023

Samsung ने Galaxy S23 series के स्मार्टफोन से उठाया पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

मुंबई: भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद इलैक्ट्रॉनिक्स रिटेलर, रिलायंस डिजीटल ने सैमसंग के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप गैलेक्सी एस23 सीरीज के स्मार्टफोन (गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस23+ और गैलेक्सी एस23) पर से पर्दा उठाया है। इन स्मार्टफोन्स में सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में 200 मैगा पिक्सल का कैमरा, 1003 जूम और पहले से भी बेहतर नाइटोग्राफी क्षमताएं हैं। भारतभर में ग्राहकों के लिए गैलेक्सी एस23 सीरीज जैसी बिल्कुल नई टेक्नोलॉजी पेश करने पर बहुत गर्व है। हमारा उद्देश्य उन्हें टैक्नोलॉजी के साथ दोस्ती करने और व्यापक स्तर पर इसका फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

सैमसंग गैलेक्सी एस23 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 799 डॉलर (करीब 65,500 रुपये) है। वहीं गैलेक्सी एस23 प्लस के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 999 डॉलर (करीब 81,900 रुपये) रखी गई है। प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1199 डॉलर (करीब 98,300 रुपये) है। इस स्मार्ट फोन की बिक्री 17 फरवरी से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: Weather News: 4 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें