Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

SEBI ने अनाधिकृत परामर्श सेवाएं देने को लेकर चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया

April 7, 2023

SEBI ने अनाधिकृत परामर्श सेवाएं देने को लेकर चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया

नई दिल्ली: पूंजी बाजार के नियामक सेबी ने शुक्रवार को चार कंपनियों को स्वीकृति के बगैर निवेश परामर्श सेवाएं देने के लिए प्रतिभूति बाजारों से छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कोर्स वर्क फोकस और इसके मालिक शशांक हिरवानी, कैपिटल रिसर्च के मालिक गोपाल गुप्ता और कैपर्स के मालिक राहुल पटेल को छह महीने के लिए प्रतिभूति बाजार में भागीदारी करने से रोक दिया है।

दो अलग-अलग आदेशों में, सेबी ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये कंपनियां निवेश सलाहकार के रूप में प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना अनाधिकृत निवेश सलाहकार सेवाओं में लगी हुई थीं।बाजार नियामक के अनुसार, कोर्स वर्क फोकस और हिरवानी ने मार्च 2018 से जुलाई 2020 के दौरान सामूहिक रूप से निवेशकों से 96 लाख रुपये से अधिक जुटाएं थे।

वहीं गुप्ता और पटेल ने मिलकर जून 2014 और नवंबर 2019 के बीच निवेशकों से 60.84 लाख रुपये एकत्र किए। सेबी ने बुधवार को पारित अपने अंतिम आदेश में कहा कि इस तरह के कार्यों से कंपनियों ने आईए (निवेश सलाहकार) नियमों का उल्लंघन किया है। सेबी ने अपने आदेश में, कंपनियों को तीन महीने के भीतर ऐसी सेवाओं के लिए भूगतान किया गया निवेशकों का पैसा वापस करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें : निगम चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप से सियासत गर्म

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें