Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

PhonePe IPO को लेकर आया बड़ा अपडेट, अगले साल शेयर बाजार में होगी एंट्री, जानें कितनी होगी वैल्यूएशन

November 25, 2026

PhonePe IPO को लेकर आया बड़ा अपडेट, अगले साल शेयर बाजार में होगी एंट्री, जानें कितनी होगी वैल्यूएशन

PhonePe IPO: देश की बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनियों में शामिल PhonePe के IPO को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फिनटेक कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू की तैयारी एक बार फिर तेज कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही (Q4) में शेयर बाजार में लिस्ट होने की योजना बना रही है। इसके लिए करीब 12 से 15 अरब डॉलर की वैल्यूएशन का लक्ष्य रखा गया है। अगर यह योजना सफल रहती है तो निवेशकों को जल्द ही PhonePe के शेयरों में पैसा लगाने का मौका मिल सकता है।

अगले दो हफ्तों में दाखिल हो सकता है DRHP

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, मामले से जुड़े बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि PhonePe अगले दो सप्ताह में संशोधित ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है। यह दस्तावेज IPO की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गौरतलब है कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में निवेशकों के कमजोर रुझान को देखते हुए IPO की प्रक्रिया रोक दी थी। अब बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है।

12,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक, PhonePe अपने IPO के जरिए करीब 12,000 करोड़ रुपये यानी लगभग 1.3 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में हो सकता है। इसका मतलब है कि मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे और कंपनी को इस इश्यू से सीधे नई पूंजी नहीं मिलेगी।

मुनाफे में आई कंपनी, कारोबार में भी तेजी

सूत्रों के अनुसार, PhonePe चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में नेट प्रॉफिट हासिल करने में सफल रही है। कंपनी का रेवेन्यू करीब 40 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, जबकि इसका क्रेडिट बिजनेस सालाना आधार पर 100 फीसदी की ग्रोथ दर्ज कर रहा है।

ये भी पढ़ें…

कंपनी ने नहीं दी आधिकारिक पुष्टि

फिलहाल PhonePe ने IPO की तारीख, वैल्यूएशन और इश्यू से जुड़ी खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसलिए निवेशकों को अंतिम जानकारी के लिए कंपनी और बाजार नियामक की आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें