Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market : शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

October 18, 2024

Share Market : शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल
मुंबई : विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 570.45 अंक की गिरावट के साथ 80,436.16 अंक पर आ गया।
एनएसई निफ्टी 178.3 अंक फिसलकर 24,571.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, इंफोसिस, मारुति, नेस्ले, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा, जबकि जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,421.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें