Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023-24 में बागवानी उत्पादन में मामूली गिरावट, फलों का उत्पादन बढ़ा

September 22, 2024

2023-24 में बागवानी उत्पादन में मामूली गिरावट, फलों का उत्पादन बढ़ा

नई दिल्ली: वर्ष 2023-24 में आम, केला, नींबू, अंगूर, सेब और अन्य फलों की पैदावार 2.29 प्रतिशत बढ़कर 11 करोड़ 27 लाख 30 हजार टन होने की उम्मीद है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रलय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और पैदावार का 2023-24 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया। आंकड़ों के अनुसारमीठा संतरा, अमरूद, लीची, अनार, अनानास की पैदावार वर्ष 2022-23 की तुलना में घटने का अनुमान है।

मंत्रलय ने विभिन्न राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों तथा अन्य सरकारी एजैंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और पैदावार का वर्ष 2023-24 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है। वर्ष 2023-24 में प्याज की पैदावार 242.44 लाख टन होने की उम्मीद है। देश में आलू की पैदावार वर्ष 2023-24 में लगभग 570.49 लाख टन होने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण बिहार और पश्चिम बंगाल में पैदावार में कमी होना है।

टमाटर की पैदावार में 213.20 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले साल लगभग 204.25 लाख टन थी यानी पैदावार में 4.38 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी रकबा 2 करोड़ 84 लाख 40 हजार हैक्टेयर रहा था जो ताजा अनुमान के मुताबिक 2023-24 में दो करोड़ 89 लाख 80 हजार हैक्टेयर हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें