Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Cement ने असम में 3,200 करोड़ रुपये के संयंत्र का प्रस्ताव रखा, समझौते पर हस्ताक्षर 

February 26, 2025

Star Cement ने असम में 3,200 करोड़ रुपये के संयंत्र का प्रस्ताव रखा, समझौते पर हस्ताक्षर 

गुवाहाटी:  स्टार सीमेंट लिमिटेड ने असम में 3,200 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट क्लिंकर और ग्राइडिंग संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बुधवार को ‘एडवांटेज असम’ व्यापार शिखर सम्मेलन के समापन के दिन राज्य सरकार और कंपनी के बीच इस संबंध में एक समझौता ज्ञपन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इसके अलावा, राज्य सरकार और मैथेसन हाइड्रोजन प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ, जो 1,500 करोड़ रुपये का हाइड्रोजन तथा भाप उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए इच्छुक है। राज्य सरकार ने ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड के साथ 500 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञपन पर भी हस्ताक्षर किए, जबकि आईटीई एजुकेशन र्सिवस के साथ दो गैर-वित्तीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

शर्मा ने कहा कि वे कंपनियों के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आज दिन में और समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ‘एडवांटेज असम 2.0 निवेश एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन 2025’ के पहले दिन मंगलवार को 15 क्षेत्रों की कंपनियों के साथ निवेश प्रस्तावों के कुल 164 समझौता ज्ञपनों पर हस्ताक्षर किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें