Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Decline

Stock Market Decline : वैश्विक बाजार में नरमी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने भी बाजार में गिरावट को और बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,847.46 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.95 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 22,983.25 अंक पर रहा।

 -इन शेयरों में दर्ज हुई बढ़त 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इसके विपरीत, आईसीआईसीआई बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

-जानें एशियाई बाजारों का हाल 

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चंद्र नववर्ष के अवसर पर बंद रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,758.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Exit mobile version