Dainik Savera Times

शेयर बाजर के शुरूआती कारोबार में आई गिरावट, जानें क्या Sensex और Nifty के हाल

Stock Market Fall Down

Stock Market Fall Down : घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 350.98 अंक की गिरावट के साथ 81,397.59 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 100.8 अंक फिसलकर 24,567.45 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी आई।

Stock Market Fall Down
Stock Market Fall Down

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 278.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version