Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन दिखा उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल

December 9, 2024

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन दिखा उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Stock Market Fluctuations : एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। विदेशी पूंजी की निकासी ने भी बाजार की धारणाओं को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला लेकिन जल्द ही निवेशकों की बिकवाली का दबाव देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में यह 151.36 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,557.76 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी भी बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती सौदों में 37.45 अंक या 0.15 प्रतिशत फिसलकर 24,640.35 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से हिन्दुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। इसके विपरीत, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।

Stock Market Fluctuations

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,830.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें