Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Today: Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त

February 21, 2024

Stock Market Today: Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त

मुंबई: एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त हासिल की। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 60.05 अंक या 0.08 प्रतिशत बढक़र 73,117.45 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 21.65 अंक या 0.1 प्रतिशत बढक़र 22,218.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 17 कंपनियों के शेयर और निफ्टी में सूचीबद्ध 29 कंपनियों के शेयर लाभ में रहे।

शुरुआती सौदों में जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक उछाल आया। मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। अन्य एशिया बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट फायद में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 लगभग सपाट रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,335 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

ये भी पढ़ें: देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें