Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Suryakumar TIGC ब्रांड एंबेसडर सूर्यकुमार यादव बने मेन्स वियर ब्रांड TIGC के Brand Ambassador

March 6, 2023

Suryakumar TIGC ब्रांड एंबेसडर  सूर्यकुमार यादव बने मेन्स वियर ब्रांड TIGC के Brand Ambassador

नई दिल्ली: घरेलू फास्ट फ़ैशन डी2सी मेन्स वियर ब्रांड द इंडियन गैराज कंपनी (टीआईजीसी) ने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सूर्यकुमार यादव ‘मिस्टर 360’ के नाम से जाने जाने वाले और आईसीसी के टी20 आय बल्लेबाजों में नंबर एक स्थान पर रहे हैं। सूर्यकुमार एक असाधारण खिलाड़ी और एक करिश्माई युवा आइकन हैं। यह उन्हें टीआईजीसी के लिए ब्रांड एंबेसडर के रुप में एकदम फिट बनाता है।

टीआईजीसी ने डिजिटल अभियानों के माध्यम से ब्रांड दृश्यता बढ़ाने, जुड़ाव बढ़ाने और खुद को भारतीय युवाओं के बीच एक शीर्ष फैशन विकल्प के रुप में स्थापित करने के लिए लोकप्रिय सूर्यकुमार से जुड़े है । स्काई बड़े साइज की टी-शर्ट, कैजुअल शर्ट, स्वेटर, शॉट्र्स, हुडी, जैकेट, चिनोज, डेनिम और स्वेटशर्ट सहित कैजुअल अपैरल लाइन की पूरी नई रेंज का प्रचार और लॉन्च करेंगे। कंपनी के संस्थापक और सीईओ अनंत तांटेड ने कहा,‘‘यह भारत में डिजिटल-फस्र्ट फैशन बाजार के एक हिस्से पर कब्जा करने का हमारा पहला कदम है। हम सूर्यकुमार यादव के साथ साङोदारी करके खुश हैं। टीआईजीसी के ब्रांड एंबेसडर। वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, और उनकी जीवंतता खेल से परे है। वह टीआईजीसी की हर चीज का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’

ये भी पढ़ें: सोनिया मर्डर केस : कैंडल मार्च में मासूम बेटी ने मांगा न्याय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें